इस्लामी गणतंत्र ईरान, अफ़ग़ानिस्तान तथा पाकिस्तान के राष्ट्रपति की तेहरान में त्रिपक्षीय बैठक हुई जिसमें अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद का मुक़ाबला करने के विषय पर विस्तार से बातचीत हुई।शुक्रवार को ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर महमूद अहमदीनेजाद, अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करज़ई तथा पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ़ अली ज़रदारी की बैठक हुई। ज्ञात रहे कि आज शनिवार से तेहरान में आतंकवाद से युद्ध के नाम से अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित हो रहा है जिसमें विश्व के साठ देशों एवं अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। सम्मेलन में कई देशों के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री भी उपस्थित रहेंगे। पाक एवं अफ़ग़ान राष्ट्रपतियों की यह यात्रा भी इसी सम्मेलन के उद्देश्य से हुई है।तीनों देशों के राष्ट्रपतियों की कल की बैठक में अंतर्राष्ट्रीय परिवर्तनों पर विचार विमर्श हुआ और आतंकवाद, चरमपंथ तथा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान में आपसी सहयोग बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया गया। बैठक में राष्ट्रपति अहमदीनेजाद ने कहा कि हमें इस प्रकार भूमि समतल करनी चाहिए कि हमारी शक्ति बढ़े क्योंकि यदि हमारी शक्ति बढ़ेगी तो स्थिति में बदलाव आएगा और कोई भी देश क्षेत्र के किसी देश पर आक्रमण का साहस नहीं जुटा सकेगा।
25 जून 2011 - 19:30
समाचार कोड: 249479
इस्लामी गणतंत्र ईरान, अफ़ग़ानिस्तान तथा पाकिस्तान के राष्ट्रपति की तेहरान में त्रिपक्षीय बैठक हुई जिसमें अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद का मुक़ाबला करने के विषय पर विस्तार से बातचीत हुई।